03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में गुरुवार सुबह एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना थराली मुख्य बाजार के पास की है, जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे मकान से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही थराली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि मकान में रहने वाली महिला मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान के अंदर गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था, जिसके चलते स्थिति और ज्यादा चिंताजनक बनी हुई थी। हालांकि सिलेंडर में गैस भरी थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img