03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

Spread the love

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर धर्मांतरण नेटवर्क में अलग-अलग भूमिकाएं निभा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 18 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। हाल ही में पकड़े गए आरोपियों में एक मौलाना भी शामिल है, जो धर्म परिवर्तन के बाद निकाह से जुड़े दस्तावेज तैयार करता था।

यह मामला मार्च 2025 में सामने आया था, जब आगरा के सदर क्षेत्र से दो सगी बहनें अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में पता चला कि दोनों का धर्म परिवर्तन कराया गया और उन्हें कोलकाता ले जाया गया।

पुलिस ने छह राज्यों में छापेमारी कर दोनों बहनों को कोलकाता से बरामद किया और गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क से जुड़ी कई युवतियों ने कोर्ट में बयान दिए हैं, जिनमें शोषण के गंभीर आरोप भी शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी नेटवर्क के अहम कड़ी थे। इनमें तालमीज उर रहमान, परवेज, जतिन कपूर उर्फ जाशिम और हसन मोहम्मद शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग तरीकों से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करने और नेटवर्क को संचालित करने में जुटे थे।

जांच में यह भी सामने आया कि गैंग को देश-विदेश से फंडिंग मिल रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img