03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudrapur Theft: Kichha में 90 लाख की चोरी, शादी में गया परिवार, घर साफ कर गए चोर

एफएनएन, किच्छा : Rudrapur Theft: Kichha उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के किच्छा क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात से सनसनी फैल गई है। अज्ञात चोरों ने एक उद्योगपति के घर को निशाना बनाते हुए करीब 90 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए।

घटना आवास विकास कॉलोनी की है, जहां वरिष्ठ राइस मिलर राजेंद्र अग्रवाल का परिवार 18 अप्रैल को रामनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। करीब दो दिन बाद जब परिवार वापस लौटा, तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।

घर के अंदर सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारियों और लॉकरों को तोड़कर बड़ी मात्रा में कैश और ज्वेलरी चोरी कर ली। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चोरी की कुल कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई जा रही है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर अपने साथ घर में लगे CCTV कैमरों का DVR बॉक्स भी ले गए, जिससे साफ है कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग की थी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसओजी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्धों की पहचान हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP City उत्तम सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और टीम को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img