03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुरूद थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा चला रहे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन और एक कार समेत करीब 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएसएनएल ऑफिस के पास कुछ लोग मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ लिया, जब वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दांव लगा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवन यादव (40) और कौशल साहू (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, एक आईफोन, 20,500 रुपये नकद और एक अर्टिका कार जब्त की है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 5.05 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी सट्टेबाजी और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ कुरूद थाने में जुआ प्रतिषेध अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img