Thursday, April 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअभिभावकों से मनमानी वसूली पड़ी भारी, महंगी किताबों और तय दुकानों के...

अभिभावकों से मनमानी वसूली पड़ी भारी, महंगी किताबों और तय दुकानों के खेल में 46 स्कूलों पर कार्रवाई

एफएनएन, हल्द्वानी : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. 46 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है. जांच में सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की बजाय महंगी निजी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जो सीबीएसई नियमों का उल्लंघन है. जबकि पूर्व में प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच में कई निजी स्कूलों की बुक सेलर के साठगांठ सहित कई तरह की अनियमितताएं मिली थी.वहीं जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है.

शहर के निजी विद्यालयों में लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कसान शुरू कर दिया है, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच में कई निजी स्कूलों की बुक सेलर के साठगांठ सहित कई तरह की अनियमितताएं मिली थी. जांच में पाया गया कि कई स्कूलों और बुक सेलरों के बीच गठजोड़ चल रहा था. अभिभावकों को एनसीईआरटी की निर्धारित और सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था. इतना ही नहीं, कई मामलों में स्कूलों द्वारा अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताबें खरीदने के निर्देश दिए जा रहे थे, जिसके प्रमाण के तौर पर पर्चियां भी बरामद हुईं.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments