एफएनएन, गूलरघाटी-नकरौंदा : उत्तराखंड में से एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचल डाला। घटना में कार का पहिया मासूम के सिर पर चढ़ गया। बच्चे की मौके पर मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गूलरघाटी-नकरौंदा मार्ग पर हुई है। जहां स्थित भद्रकाली माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। घटना इतनी भयानक थी कि कार बच्चे को घसीटते हुए ले गई। कार का पहिया बच्चे पर चढ़ा है। कार से कुचल जाने के बाद बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार गूलरघाटी में कुछ सवारियों को लेकर सड़क मार्ग पर पहुंची थी। तभी बच्चा कार की चपेट में आ गया।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान प्रवीण (2) पुत्र रामलाल निवासी हाल निवास गूलरघाटी मूल निवास बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार चालक को बच्चा दिखाई नहीं दिया। जिस वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






