03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यह भीड़ नहीं, 2027 का जनादेश है”: यशपाल आर्य ने धामी सरकार को दी चेतावनी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर धामी सरकार को घेरने के लिए राजभवन घेराव करने की कोशिश की. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी और आम लोग मौजूद रहे. घेराव की तस्वीर शेयर कर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, यह भीड़ नहीं, बल्कि 2027 के लिए तैयार होता जनादेश है. भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश.

आगे उन्होंने कहा, उत्तराखंड की धरती से उठी जनआक्रोश की गूंज ने साबित कर दिया कि लोग भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोज़गारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं और अब निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हैं. उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा आहूत राजभवन घेराव में उमड़ा विशाल जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता अन्याय के सामने झुकने वाली नहीं है.

यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने इस आंदोलन को जनआंदोलन बना दिया. जब-जब जनता के अधिकारों पर आघात होगा, कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी मिलेगी और लोगों की आवाज़ को और बुलंद करती रहेगी. जनता का हक लेकर रहेंगे.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img