03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी

एफएनएन, देहरादून: कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। जहां से रैली निकलेगी वहां रूट डायवर्ट किया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

जब रैली कनक चौक पर पहुंचेगी तो पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले यातायात को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा। रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

इसके अलावा घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली ओरियंट चौक से आगे निकलेगी तो ग्लोब चौक से यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा।

रैली के पीछे कोई भी यातायात नहीं भेजा जाएगा। रैली के बहल चौक पास करने पर राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा। साथ ही एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जाएगा। इस यातायात को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजा जाएगा। रैली दिलाराम चौक पास करेगी तो कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले यातायात को पथरियापीर, नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img