03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : बड़े भाई ने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बरेली रोड निवासी एक भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है. आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. आरोपी अपनी मां पर भी जानलेवा हमला कर चुका है. भतीजी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

हल्द्वानी में हुआ रिश्तों का खून: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में कल देर रात आपसी विवाद के बाद भाई ने भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

भाई ने भाई को मार डाला: पुलिस के मुताबिक कल देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो सोनू जायसवाल का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना स्थल से आरोपी संदीप जायसवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका आरोपी: हत्या आरोपी संदीप वर्ष 2014 में एक व्यापारी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है. साथ ही अपनी मां पर भी जानलेवा हमला कर चुका है. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि- मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-

हत्या से पूर्व हुआ था दोनों भाइयों का मामूली विवाद : हत्या के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि संदीप जायसवाल रात्रि में घर में आया और कहने लगा कि सोनू ने मुझे कुछ नहीं करने दिया. इस कारण दोनों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान आरोपी ने स्टील के लौटे से छोटे भाई के मुंह पर एक के बाद एक वार कर दिए. फिर उसके सिर को उठा उठा कर बेड पर पटका, जिस कारण उसकी मौत हो गई. सोनी बीमारी से परेशान चल रहा था. परिजन उसके इलाज में भी काफी रुपए खर्च कर चुके थे.

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img