03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में लेडी कांस्टेबिल पर हमले की आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में लेडी कांस्टेबिल पर हमला करने के गंभीर मामले की  मुख्य आरोपी और उसके दो महिला-पुरुष साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और गालीगलौज-मारपीट का केस दर्ज किया गया है। विवेचना महिला उप निरीक्षक मंजू पंवार करेंगी।

बता दें कि शहर के मोहल्ला भूतबंगला निवासी शाहरूख का अपनी पत्नी फरहा से तीन साल से विवाद चल रहा है। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को इसी मोहल्ले में अपने मायके में रह रही फरहा ससुराल आ धमकी और केस वापस लेने की बात कहते हुए पति से साथ रहने की जिद करने लगी। शनिवार को शाहरुख की सूचना पर रम्पुरा चौकी में तैनात महिला कांस्टेबल लीला आर्या चीता पुलिस कर्मियों के साथ भूतबंगला पहुंचीं और फरहा से चौकी चलने को कहा। लेकिन महिला कांस्टेबिल और अन्य पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी फरहा भड़क गई। मोहल्ले के ही बब्लू और उसकी पत्नी मरियम के साथ मिलकर उसने लेडी कांस्टेबिल लीला आर्या पर हमला करते हुए उनसे गालीगलौज, मारपीट की थी।

हाथापाई-पिटाई से हेड कांस्टेबिल लीला की वर्दी फट गई और वह घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर मारपीट के दो आरोपियों फरहा और मरियम को हिरासत में ले लिया था। रविवार को तीसरे आरोपी बब्लू को भी पुलिस ने दबिश देकर दबोच लिया। महिला कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने फरहा, बब्लू और उसकी पत्नी मरियम के खिलाफ धारा 323, 353, 354, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img