03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री धामी ने की प्रेस कांफ्रेंस : बताया-केंद्रीय बजट के तहत उत्तराखंड में 40 हजार करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से 40 हजार करोड़ के काम शुरू होंगे। कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास होगा।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव है। इसलिए बजट में राज्य के हितों का ध्यान रखा गया है। सीएम ने केंद्रीय बजट को लेकर भी कहा कि  बजट उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए संतुलित और क्षेत्रीय विकास की बड़ी संभावनाएं लेकर आया है।

उन्होंने कहा कि बजट, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। वहीं सीएम ने बताया कि सीएम 16वें वित्त आयोग से 1800 करोड़ अधिक मिलेंगे। पर्वतीय ट्रैकिंग ट्रेल्स से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गाइड्स का कौशल विकास होगा।

बादाम, अखरोट का प्रोत्साहन किया जाएगा। स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट भारत के भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आयुष एम्स के लिए केंद्र से निवेदन किया जाएगा।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img