03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज

  • पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के आत्मदाह की धमकी के बाद हरकत में आई पुलिस

  • मामला वायरल ऑडियो का, जिसमें मीना शर्मा और उनके पति को अपशब्द बोले गए थे

एफएनएन, रुद्रपुर: वीडियो वायरल होने के 1 साल बाद कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा के धरने को लेकर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 252 व 79 बीएनएस लगाई गई है। उक्त धाराओं में तीन बर्ष की सजा का प्रावधान है।

आपको बता दें कि मंगलवार को पूर्व पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीना शर्मा ने दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली में धरना देकर राजकुमार ठुकराल पर कार्रवाई की मांग की थी। मामला एक वर्ष पूर्व वायरल हुई आडियो को लेकर था जिसमें ठुकराल मीना शर्मा और उनके पति के लिए अपशब्द बोलते नजर आ रहे हैं। मीना शर्मा का कहना था कि एक वर्ष बाद भी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की।

यह भी कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह आत्म-दहा कर लेगी। मीना कोतवाली में एसडीएम के सामने फफककर रोई भी। एसडीएम मनीष विष्ट, कोतवाल मनोज रतूड़ी, सीओ प्रशान्त कुमार ने उनसे वार्ता की। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया। इधर मीना के धरने समाप्त होने के तत्काल बाद पुलिस ने वायरल आडियो के आधार पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जो धाराएं लगाई गई है, उसमें एक धारा में दो और दूसरी धारा में तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है। यह धाराएं महिलाओं के खिलाफ अपशब्द, चरित्र हनन करने जैसे मामलों में लगाई जाती हैं।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img