03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जरा सी लालच पड़ी भारी: उत्तराखंड में अमीन 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. आए दिन रिश्वत के मामले में अधिकारी और कर्मचारी गिरफ्तार हो रहे हैं. ताजा मामला उत्तरकाशी से सामने आया है. जहां विजिलेंस की टीम ने एक अमीन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है. वहीं, विजिलेंस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.

भटवाड़ी लोनिवि कैंप कार्यालय से अमीन घूस लेते गिरफ्तार: जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय से अमीन टिका राम नौटियाल को विजिलेंस ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है. बताया जा रहा है कि अमीन शिकायतकर्ता से सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में रिश्वत मांग रहा था, लेकिन विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया.

भूमि मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने की एवज में मांग रहा था रिश्वत: शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में एक सूचना दी थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि अमीन टिका राम नौटियाल उनसे भूमि के मुआवजे से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांग रहा है. जिस पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया. जिसके तहत गुरुवार यानी 22 जनवरी को अमीन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. विजिलेंस की टीम अब उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही सभी दस्तावेज खंगाल रही है.

रुड़की अस्पताल में सरकारी डॉक्टर ₹20 हजार रिश्वत के साथ हो चुका गिरफ्तार: इससे पहले हरिद्वार जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल से एक डॉक्टर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. डॉक्टर ने मारपीट मामले में लीगल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट बनाने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, लेकिन सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ. जिसके बाद विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

Hot this week

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img