03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक ही होगा बागेश्वर उत्तरायणी मेला

Spread the love
  • आयोजन कमेटी की मीटिंग में डीएम विनीत कुमार ने दी साफ हिदायत, व्यवस्थाएं अभी से दुरुस्त कर लेने को कहा

 

एफएनएन, बागेश्वरः डीएम बागेश्वर विनीत कुमार ने साफ किया है कि उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोरोना के भयंकर प्रकोप को देखते हुए इस बार बागेश्वर और कपकोट में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेला भव्य रूप में आयोजित नहीं हो सकेगा। सिर्फ जरूरी धार्मिक अनुष्ठान और जनेऊ संस्कार जैसे कार्यक्रम ही होंगे।
बागेश्वर एवं कपकोट में उत्तरायणी मेला-2021 के आयोजन की रूपरेखा तय करने के वास्ते शनिवार को जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, अध्यक्ष बागेश्वर नगर पालिका सुरेश खेतवाल, नगर पंचायत कपकोट गोविन्द सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू सहित वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि व जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

डीएम श्री कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते मेलों समेत सभी धार्मिक गतिविधियां स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही हो सकेंगी। नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है।
बैठक में सर्वसमिति से तय हुआ कि कोविड-19 के कारण इस बार उत्तरायणी मेला में गंगा स्नान, जनेऊ संस्कार केवल चिन्हित स्थानों पर ही किये जा सकेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापारिक गतिविधियों, विकास प्रदर्शनी, स्टॉल आदि लगाने पर रोक रहेगी। डीएम ने सभी घाटों की साफ-सफाई कराने और अस्थाई शौचालय समय से बनवाने के नगर पालिका, नगर पंचायत को  निर्देश दियें।
डीएम ने मुख्य चौराहों/मार्गों पर आने-जाने वालों की थर्मल स्क्रींनिंग कराने, मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने, सैनेटाइजेशन कराने और हाथ धुलवाने के इंतजाम अभी से करवाने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित कराने को भी कहा है। मंदिरों, मुख्य स्थानों एवं चौराहों पर प्रकाश और अलाव जलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग को  शांति एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बेहतर एक्शन प्लांन बनाने और वांछित पुलिस कार्मिकों की डिमांड अभी भेज देने को भी निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपेक्षा की है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img