03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में सुरक्षा पर सवाल, IG आवास के पास घर से नकदी-ज्वैलरी चोरी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में एक बार फिर चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला शहर के पॉश इलाके बद्रिपुरा से सामने आया है, जहां आईजी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना ने न सिर्फ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल भी पैदा कर दिया है.

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित बद्रीपुर में एक घर से दिन दहाड़े चोरी की घटना से हड़कंप मच गया. आनन फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. आरोपी दिनदहाड़े कमरे से बक्सा उठा कर रफू चक्कर हो गया. आरोपी व्यक्ति किराएदार बनकर इलाके में रह रहा था. उसने पहले घर की गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही चोरी की योजना को अंजाम दिया. घटना के वक्त घर में महिला अकेली मौजूद थी. आरोपी दूसरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से जेवरात सहित नकदी का बक्सा लेकर फरार हो गया.

महिला को जब घटना की जानकारी हुई तो उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद और क्षेत्रवासियों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत हीरा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है.

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img