03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नड्डा का देहरादून में भव्य स्वागत, पोस्टरों-कटआउटों से पटा शहर

Spread the love
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कटआउट भी लगाए थे
  • हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह की अगवानी, घंटों भारी ट्रैफिक जाम से जूझते रहे लोग

एफएनएन, देहरादूनः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को हरिद्वार से देहरादून पहुंचे। इस दौरान देहरादून रिस्पना पुल से लेकर सर्वे चौक होते हुए राजपुर रोड और बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका भव्य स्वागत किया गया।

धर्मपुर, राजपुर, मसूरी और कैंट भाजपा विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा  का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों को कई घंटे तक भारी ट्रैफिक जाम की परेशानी से भी जूझना पड़ा। श्री नड्डा के स्वागत में राजधानी देहरादून को पोस्टरों-बैनरों से पाट दिया गया है। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाइवे से लेकर राजधानी की ईसी रोड, राजपुर रोड तक जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बैनर पोस्टर और बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए गए हैं।

कटआउट राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हैं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जगह-जगह हुजूम की शक्ल मे पहुंचकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलमालाओं से लादकर शानदार स्वागत किया। हैदराबाद में मिली अभूतपूर्व जीत से उत्साहित सैकड़ों छोटे-बड़े कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को जगह-जगह रोककर बधाइयां देते देखे गए।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img