03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: फर्जी AI वीडियो को लेकर पुलिस के पास जाएंगे पूर्व सीएम हरीश रावत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पूर्व सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने एआई से उनका वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है. ऐसे में उन्होंने भाजपा पर केस दर्ज कराने की बात तक कह दी है. उन्होंने कहा, लोकतंत्र विचारों से चलता है, फर्जी वीडियो और नफरत से नहीं.

आगे हरीश रावत ने कहा, भाजपा सत्य के आधार पर या जनकल्याण व विकास के एजेंडे के आधार पर कभी चुनाव नहीं जीत सकती है. उत्तराखंड में तो बिल्कुल नहीं जीत सकती है. 2017 में इन्होंने झूठ बोला और अपने राजा से भी झूठ बुलवाया, 2019 और 2022 में भी झूठ बोला. आज फिर झूठ की जमीन तैयार करने का काम कर रहे हैं, क्योंकि 2027 के चुनाव आ रहे हैं.
इस बार इन्होंने जिस प्रकार से AI का दुरुपयोग किया है, वह निंदनीय है.

आगे हरीश रावत ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री जी दुनिया भर के प्लेटफार्म पर कह रहे हैं कि AI का दुरुपयोग दुनिया भर में समस्याएं खड़ी करेगा. उत्तराखंड में भाजपा अपने मुख्य फेसबुक पेज पर मेरे खिलाफ AI से तैयार की गई वीडियो पोस्ट कर हमको बदनाम करने की कोशिश कर रही है. मैंने तय किया है कि मैं, भाजपा के खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगा.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img