03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीर्थनगरी हरिद्वार में फिर रिश्ते शर्मसार, मौसा ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज

  • साढ़ू-सढुआइन की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर दिया हैवानियत को अंजाम, फरार

एफएनएन, हरिद्वारः हरिद्वार में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मौसा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को  हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और बहुत जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

कितना शर्मनाक है यह तथ्य कि देवभूमि-तीर्थनगरी  हरिद्वार में भी महिलाएं, युवतियां और बच्चे अपने ही घर या करीबी रिश्तेदारों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं? हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र का ताजा वाकया तो एक बार फिर इसी काले सच को चीख-चीखकर साबित भी कर रहा है। आरोप है कि यहां एक कलियुगी मौसा ने रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए सगे साढ़ू की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की बेहद शर्मनाक वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र की एक बस्ती में रह रहा परिवार मंगलवार को कहीं बाहर गया हुआ था। नाबालिग बेटी घर पर अकेली रह गई थी।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला किशोरी का सगा मौसा साढ़ू-सढ़ुआइन की गैरमौजूदगी में दबे पांव घर में घुस आया और भतीजी को दबोचकर डराते-धमकाते हुए दुष्कर्म किया और भाग गया। देर रात परिवार के लोग घर लौटे तो पीड़िता ने सिसकते हुए भयावह आपबीती बताई। बुधवार सुबह परिवार वाले नाबालिग पीड़िता को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला वाकई बहुत गंभीर है। आरोपी ज्ञानी निवासी औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार के खिलाफ संगीन दफाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img