03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर भीषण हादसा, एसडीआरएफ ने शव और घायल को निकाला

एफएनएन, विकासनगर : दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर की ओर आ रहा वाहन हथियारी के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र की मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौत हो गई। हेल्पर हुकुम घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मृतक और घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि वाहन एक टेंट हाउस का है। चालक और हेल्पर एक विवाह समारोह संपन्न होने के बाद टेंट और अन्य सामान लेकर वापस विकासनगर आ रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना की जांच की जा रही है

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img