Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडडिजिटल अरेस्ट : 87 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस...

डिजिटल अरेस्ट : 87 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

एफएनएन, देहरादून: डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही जांच की जा रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.

बता दें कि देहरादून के बसंत विहार और नैनीताल के कालाढूंगी के रहने वाले एक युवक ने 87 लाख की ठगी करने की शिकायत की थी. युवक ने बताया कि ठग ने मुंबई पुलिस का अधिकारी और सीबीआई अधिकारी बनकर फोन कर कहा था कि तुम्हारे खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं. जिसके बाद बैंक डिटेल देने की बात कही. बैंक डिटेल देने के बाद खाते से पैसे ट्रांसफर करने कहा. इस दौरान ये भी कहा कि जांच के बाद पैसे वापस खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.
वहीं जब पैसे वापस खाते में नहीं आए तो ठगी का एहसास हुआ और मामले की शिकायत पुलिस से की. मामले की शिकायत मिलने के बाद उत्तराखंड एसटीएफ जांच में जुटी थी. एसटीएफ ने आरोपी को बैंगलोर से गिरफ्तार किया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments