उत्तराखंड: दो नशा तस्करों को 36 लाख की हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। एएनटीएफ और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025”के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एएनटीएफ द्वारा प्रदेशभर में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम ने 12 नवंबर की रात को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दो अभियुक्तों अब्बास 35 वर्ष और मोहम्मद सावेज (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे हेरोइन बरेली के जाकिर नाम के व्यक्ति से लाए थे और इसे देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में, खासकर कॉलेज विद्यार्थियों और अन्य लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। एएनटीएफ ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Hot this week

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img