03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डंपर की चपेट में आने से होमगार्ड समेत 2 युवक की मौत

एफएनएन, कानपुर : जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अलग-अलग हादसों में ट्रैफिक होमगार्ड समेत 2 युवक की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

बता दें कि घटना सागर-नौबस्ता हाइवे पर घटी है. होमगार्ड देवेंद्र सिंह (36) ड्यूटी के बाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बौद्ध नगर मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से टक्कर मार दी. डंपर के नीचे आने से देवेंद्र सिंह की मौके पर ही जान चली गई. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

वहीं दूसरी घटना मछरिया तिराहा के पास उस वक्त घटी, जब शरद शुक्ला (44) बाइक से किसी काम से नौबस्ता गल्ला मंडी जा रहे थे. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए. तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई.

Hot this week

Gairsain विधानसभा सत्र आज से शुरू, 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट होगा पेश; घेराव को लेकर सुरक्षा कड़ी

एफएनएन, उत्तराखंड : Gairsain उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img