03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हलद्वानी में बेकाबू पिकअप डांस कर रहे बरातियों पर जा चढ़ी, एक की मौत, नौ घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानीः हलद्वानी में पंचायतघर के पास रामपुर रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने डांस कर रहे बरातियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बराती की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। घायलों में एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गन्ना सेंटर निवासी व्यवसायी अमित उप्रेती की शादी देवलचौड़ निवासी युवती से हो रही है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बराती गन्ना सेंटर से आकर पंचायत घर के पास डांस कर रहे थे। इसी समय हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही पिकअप ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय बरातियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दस से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला।

डेंटिस्ट था मृतक आर्यन

आनन फानन में घायल बरातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बराती आर्यन (23) निवासी संजय नगर मेरठ (यूपी) की मौत हो गई। आर्यन ने बीडीएस (दंत चिकित्सक का कोर्स) किया था। घायलों में हल्द्वानी की हेमा जोशी (30), दूल्हे के चाचा आनंद उप्रेती (58), मेरठ निवासी सोमी पांडे (21), अंश (22) लवली (35) पत्नी पिंटू, बाबी (24) समेत नौ बराती शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक अंश को आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। टीपीनगर चौकी के उपनिरीक्षक संजय बोरा ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश चल रही है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img