03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आश मोहम्मद हत्याकांड का सनसनीखेज़ खुलासा : मुख्य आरोपी इंतज़ार उर्फ अस्तग को किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड में रुड़की कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बुधवार को आश मोहम्मद हत्याकांड का सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी इंतज़ार उर्फ अस्तग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेमिका के कथित प्रेमी की गला रेतकर हत्या की थी। मृतक को इंस्टाग्राम के ज़रिए मिलने का झांसा देकर बुलाया गया था।

जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी मोहम्मद इसरार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आश मोहम्मद 26 अक्टूबर की शाम खाना खाकर घर से बाहर गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। अगले दिन पता चला कि उसे इंतज़ार उर्फ अस्तग ने फोन पर बुलाया था, जिसने अपने भाई के साथ मिलकर पहले गला दबाया और फिर गन्ने के खेत में गला रेतकर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपी अस्तग फरार होने की फिराक में रेलवे स्टेशन रुड़की की ओर आ रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी सगाई एक युवती से हुई थी, पर उसे पता चला कि युवती का किसी अन्य युवक (आश मोहम्मद) से प्रेम संबंध था। इस पर उसने पहले युवती को समझाया, फिर मृतक पर नजर रखनी शुरू की।

26 अक्टूबर की रात उसने इंस्टाग्राम के जरिए आश मोहम्मद को मिलने बुलाया। दोनों ने पहले नशा किया, फिर कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से वार कर दिया और भाई को बुलाकर मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। फरार चल रहे आरोपी के भाई की तलाश जारी है।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img