03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में भावुक हुए उत्तराखंड डीजीपी रतूड़ी

  •  नए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार संभालेंगे कार्यभार, सम्मानित हुए हेड कांस्टेबिल विनोद प्रकाश डबराल, सुषमा रानी

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइन में भव्य परेड के दौरान उन्हें पुलिस कर्मियों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में कई ऐसे मौकेभीआए जब डीजीपी रतूड़ी भावुक हो उठे। पुलिस परेड में उन्हें शानदार  सलामी भी दी गई।

अनिल रतूड़ी 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद  अशोक कुमार राज्य के नए डीजीपी के रूप में  कार्यभार संभालेंगे।   डीजीपी रतूड़ी की विदाई परेड में हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी रतूड़ी ने परेड के सफल आयोजन के लिए डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, डीआईजी दून अरुण मोहन जोशी को विशेष रूप से बधाई दी।

सेेवानिवृत्त हो रहे डीजीपी अनिल रतूड़ी ने अपने विदाई समारोह में कहा कि व्यक्ति हो या अधिकारी, अकेला कुछ नहीं कर सकता। लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम वर्क का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि साल 2000 में वे ओएसडी के रूप में उत्तराखंड आए थे और आज वे डीजीपी जैसा महत्वपूर्ण पद संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड  पुलिस के सिपाही और दारोगा बहुत शालीन, सभ्य, मानवीय व प्रोफेशनल तौर पर दूसरे राज्यों की पुलिस के मुकाबले बहुत आगे हैं। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को देश का सबसे बेहतरीन पुलिस बल करार दिया। रतूड़ी ने कहा कि कोरोना महामारी के बड़े खतरे के बीच भी राज्य पुलिस ने शानदार काम किया है। डीजीपी ने अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। साथ ही नए डीजीपी अशोक कुमार को भी बधाई दी।

इससे पहले पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना से लेकर अब तक पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका नाम पुलिस के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। डीजीपी के रूप में श्री रतूड़ी ने उत्तराखंड पुलिस को दक्ष बनाया। उनके नाम पर कई बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कई सफल अभियान चलाए जिन्हें आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हेड कांस्टेबल विनोद प्रकाश डबराल और हाल ही में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला और देश में दूसरा स्थान पाने वाली हेड कांस्टेबल सुषमा रानी पीएसी को सम्मान पत्र भेंट किया गया।

परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीओ सिटी शेखर सेवा पल्लवी त्यागी ने किया। सबसे पहले पुलिस महानिदेशक ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों की सलामी ली। परेड में ट्रैफिक पुलिस, नागरिक पुलिस बल, पुलिस पीएसी वाहिनी, आईआरबी, फायर ब्रिगेड, सीपीयू की टुकड़ी शामिल रही।

Hot this week

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img