नशा तस्करों पर उत्तराखंड पुलिस का लगाम, 45 लाख रुपये की हेरोइन के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर: उत्तराखंड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नानकमत्ता पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. आरोपी के पास से पुलिस को करीब 151.17 हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रहा है. आरोपी के खिलाफ नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर जनपद में हेरोइन की खेप सप्लाई करने वाला है. सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम और नानकमत्ता पुलिस ने किच्छा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर में दबिश दी तो एक आरोपी को हिरासत में लिया गया.

तलाशी के दौरान आरोपी से 151.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको यह हेरोइन नानकमत्ता के प्रिंस सिंह ने दी थी. प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा पंजीकृत है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि उस पर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक थाने और उत्तराखंड के केलाखेड़ा व गदरपुर थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं. इसलिए वो यहा आकर यह काम कर रहा था. उत्तराखंड एसटीएफ ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कई लोगों के नाम उजागर किए है, जिन पर अलग से कार्रवाई की जायेगी.

टिहरी में भी 60 लाख की स्मैक पकड़ी गई: उधम सिंह नगर जिले के अलावा पुलिस ने टिहरी जिले में भी 201 ग्राम स्मैक के साथ हरिद्वार के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है.

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश भर में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 चलाया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि साल 2025 में उत्तराखंड के अवैध नशे से मुक्त कर दिया जाए.

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img