03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

9वीं की छात्रा ने बच्‍चे को दिया जन्‍म , मिठाई बांटने हॉस्पिटल पहुंचा प्रेमी

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: झीलों की नगरी नैनीताल में 14 साल 10 महीने की लड़की को सुबह-सुबह उसकी मां अस्‍पताल लेकर पहुंची। पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। उसने सुबह एक बच्‍ची को जन्‍म दिया। इससे भी ज्‍यादा हैरानी की बात ये हुई कि दुष्‍कर्म आरोपी अस्‍पताल में मिठाई बांटने पहुंच गया। घरवालों की शिकायत पर पुलिस अस्‍पताल पहुंची और युवक को अरेस्‍ट कर लिया।

आरोपी का नाम सूरज है। वह अल्मोड़ा के शीतलाखेत का रहने वाला है। सूरज पर किशोरी का यौन शोषण करने का आरोप है। इसी यौन शोषण के चलते किशोरी गर्भवती हुई थी। किशोरी कक्षा 9वीं की छात्रा है। उसकी उम्र महज 14 साल 10 महीने बताई गई है।

तीन साल पहले काम की तलाश में आया था नैनीताल

सूरज तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था। वह यहां एक रेस्टोरेंट में काम करता है। करीब दो साल पूर्व उसकी पहचान फेसबुक के जरिए किशोरी से हुई थी। दोनों के बीच संबंध बनने लगे। इसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूरे इलाके में होती रही चर्चा

अस्‍पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि दुष्‍कर्म आरोपी सूरज वहां मिठाई बांट रहा था। यह देखकर मां ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीडी पांडे जिला अस्‍पताल की है। पूरे इलाके में पूरे दिन इस घटना की चर्चा होती रही।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img