03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बंद हुए 1-2 के सिक्के! दुकानदार नहीं ले रहे, आमजन पर आर्थिक बोझ

Spread the love

एफएनएन, भोपाल: वैसे तो देश भर में 1 और दो रुपए के सिक्के चल रहे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां के दो जिलों में 1 और 2 रुपए के सिक्के दुकानदार नहीं ले रहे हैं। वो जिले हैं श्योपुर और कटनी, जी हां। श्योपुर में तो भारतीय मुद्रा के 1 और 2 रुपये के सिक्कों का चलन पूरी तरह से बंद हो गया है। जिले के बाज़ारों में अब इन सिक्कों का दिखना भी बंद हो गया है। नतीजा यह है कि छोटी-मोटी चीज़ें खरीदने पर लोगों को मजबूरी में सीधे 5 या 10 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। आमजन तो 1 या दो का सिक्का ले लेते हैं, लेकिन दुकानदार किसी भी कीमत पर ये मुद्रा नहीं लेते।

आमजन पर आर्थिक बोझ
श्योपुर और कटनी जिलों में कई ऐसी दुकानें आपको मिल जाएंगी, जहां पर टॉफी, माचिस, सुपारी, शैंपू या ब्लेड जैसी 1–2 रुपये की वस्तुओं के लिए दुकानदार 5 रुपये से कम नहीं ले रहे। ये तो छोड़िए, अगर आप समोसे खाने जा रहे हैं तो उसके लिए भी शर्त यही है कि आपके पास 5 या दस के सिक्के या नोट हों। 1 और 2 रुपए के सिक्के का चलन मनमर्जी से कम करने पर गरीब तबका और आमजन हर रोज़ अतिरिक्त खर्च उठाने को मजबूर है।

अन्य जिलों में चलन सामान्य
राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में अभी भी 1 और 2 रुपये के सिक्के प्रचलन में हैं। लेकिन श्योपुर और कटनी में अलग ही नियम कानूनों को चलाया जा रहा है।

दुकानदार अगर 1 या 2 रुपए न लें, तो करें ये काम…
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के मुताबिक कोई भी दुकानदार यदि चलन में मौजूद सिक्का लेने से इंकार करता है। तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। भारतीय मुद्रा अधिनियम और IPC के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भी भेजा जा सकता है। इस पूरे मामले पर श्योपुर SDM गगन मीणा का कहना है कि अगर वाकई वाकई 1 और 2 रुपये के सिक्कों का चलन यहां बंद हो गया है, तो इस पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा और चलन बहाल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img