03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में भी बारिश लोगों पर कहर बरपाने में लगी, यात्रियों को लेकर जा रही बस मलबे में फंसी

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश आफत बनकर बरस रही है. ऋषिकेश में भी बारिश लोगों पर कहर बरपाने में लगी है. सुबह दो घंटे की मूसलाधार बारिश की वजह से शहर में पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया है. श्यामपुर बाईपास मार्ग पर मनसा देवी और ढालवाला की सड़क पर जल सैलाब दिखाई दिया है.

गंगोत्री हाइवे पर स्थिति ऐसी रही कि जल सैलाब के साथ आए मलबे के कारण यात्रियों से भरी बस और उसके पीछे कई छोटे वाहन मलबे की चपेट में आकर फंस गए. बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. जल सैलाब को देख घबराहट की वजह से यात्री जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. किसी तरह यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित किया गया.

बारिश बंद होने व जल सैलाब कम होने के बाद बस व अन्य वाहनों को मलबे से बाहर निकाला. जेसीबी से सड़क पर आए मलबे को भी साफ किया गया. श्यामपुर बाईपास मार्ग पर मनसा देवी के निकट जंगल मे भरा बारिश का पानी भी हाइवे पर जल सैलाब के रूप में पहुंचा. जिससे हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई. चालक जान जोखिम में डालकर हाईवे पर भर पानी के बीच वाहनों को निकालते हुए नजर आए.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img