03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 बच्चों से भरी थी बस

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी है। बस में 30 छात्र सवार थे। अचानक बस के पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना में कई छात्रों के घायल होने की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी शहर के गोरापडाव के पास हुई है। जहां बीएलएम एकेडमी की बस हादसे का शिकार हुई है। बताया गया कि बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर पलटी है। हादसे के दौरान बस में करीब 30 छात्र सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र घायल भी हुए है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को बस से बाहर निकाला है।

आनन-फानन में घायल बच्चों को नजदीकी एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गनीमत है कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। इसके अलावा पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सभी छात्र सुरक्षित है।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img