03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

70 साल के बुजुर्ग ने 15 वर्षीय नातिन से किया दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेज दिया

एफएनएन, जसपुर : 70 वर्ष के सौतेले नाना ने अपनी 15 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। नातिन ने बेटी को जन्म दिया तो नाना ने उसे गोद दे दिया। पीड़ित किशोरी के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जनपद मुरादाबाद (यूपी) के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके बड़े भाई की पहली पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। उसके बाद भाई ने जसपुर निवासी एक युवती से दूसरी शादी की थी और वह यहीं पर ही किराये के मकान में रहने लगा था। पहली पत्नी से जन्मी उसकी 15 वर्षीय एक बेटी भी उसके साथ रहती थी।

दूसरी पत्नी की माता यानी (पुत्री की सौतेली नानी) की तबीयत खराब रहती थी। उसकी देखभाल के लिए सौतेला नाना अपनी सौतेली नातिन को अपने घर ले गया था। आरोप है कि वहां उसने अपनी नातिन के साथ यानी (शिकायतकर्ता की भतीजी) के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और डरा धमका कर घर में रखा। लगातार संबंध बनाने से किशोरी गर्भवती हो गई।

बीते दिवस उसकी भतीजी ने एक पुत्री को जन्म दिया तो सौतेले नाना ने किसी अन्य व्यक्ति को गोद दे दिया और धमकाया कि किसी को बताने पर जान से मार देगा। भतीजी ने नौ अगस्त को अपनी सौतेली मां को घटना की जानकारी दी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि शिकायत के तत्काल बाद ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img