03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुणे में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, कुंडेश्वर मंदिर दर्शन को जा रहे, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. खबर के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को पहाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन सड़क से नीचे खाई में गिर गई. वाहन में सवार लोग मंदिर जा रहे थे. वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पापलवाड़ी गांव के रहने वाले थे और श्रावण मास के एक शुभ दिन पर खेड़ तहसील के कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे. पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, पिकअप वैन में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे. प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन घाट खंड से गुजरते समय सड़क से 25 से 30 फीट नीचे गिर गया.

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

दूसरी तरफ समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार सुबह एक बस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष और महिला घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर से ठाणे के भिवंडी जा रही बस में 30 यात्री सवार थे और दुर्घटना में कोई भी बस यात्री घायल नहीं हुआ. उसने बताया कि घोड़बंदर रोड पर नागला बंदर सिग्नल के पास सुबह करीब सात बजे बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी 28 वर्षीय महिला को सिर में चोटें आईं, जबकि 24 वर्षीय चालक भी घायल हो गया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है. मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग मुबंई के पास कांदिवली के निवासी हैं. एक अधिकारी ने बताया कि गांधीनगर के 40 वर्षीय बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img