03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व मंत्री के बेटे राजीव कंडारी और बहू रीना कंडारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की

Spread the love

एफएनएन, टिहरी : राजनीतिक रूप से चर्चित रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी का परिवार एक बार फिर सक्रिय राजनीति की ओर लौटता नजर आ रहा है। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र से उनके बेटे राजीव कंडारी और बहू रीना कंडारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। राजीव कंडारी ने बहेड़ा सीट, जबकि उनकी पत्नी रीना कंडारी ने मल्याकोट सीट से चुनाव जीतकर लोगों का भरोसा हासिल किया है।

पति-पत्नी की इस जोड़ी की एक साथ जीत ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अटकलें तेज हो गई हैं कि राजीव कंडारी भिलंगना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह कंडारी परिवार की पंचायत राजनीति में प्रभावशाली वापसी मानी जाएगी।

पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहे कंडारी ने बाद में कांग्रेस का दामन थामा था।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरकर किस्मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। तब से वे राजनीति से दूर ही है, लेकिन पंचायत चुनाव में बेटे और बहू की एक साथ चुनाव में जीत ने कंडारी परिवार का राजनीतिक जनाधार को फिर से मजबूत किया है।

Hot this week

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Topics

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img