03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला आतंकी शमा परवीन बेंगलुरु से गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते को अलकायदा टेरर मॉड्यूल केस में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के मुताबिक गुजरात एटीएस ने आतंकी संगठन अलकायदा की महिला आतंकी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. बता दें, कर्नाटक की रहने वाली 30 वर्षीय महिला आतंकी का नाम शमा परवीन बताया जा रहा है. यह मॉड्यूल यही चला रही थी. महिला आतंकी से पूछताछ जारी है.

इस संबंध में गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी के अनुसार, महिला को अल-कायदा से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले से जुड़े तीन अन्य लोगों की पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है. 23 जुलाई को एटीएस ने भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (AQIS) से कथित संबंध रखने वाले चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी मोहम्मद फैक, अहमदाबाद निवासी मोहम्मद फरदीन, अरावली के मोडासा निवासी सेफुल्लाह कुरैशी और उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी जीशान अली के रूप में हुई है.

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए गुजरात एटीएस के डीआईजी ने कहा कि सभी चार संदिग्धों की गतिविधियों और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही थी, जिनके अलकायदा से संबद्ध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़े होने का संदेह है. उन्होंने बताया कि यह अभियान विशिष्ट खुफिया जानकारी और समन्वित निगरानी के आधार पर चलाया गया.

अलकायदा की महिला आतंकी शमा परवीन के बारे में अभी तक जो पता चला है उसके मुताबिक वह झारखंड राज्य की निवासी है, लेकिन वह कुछ दिनों से बेंगलुरु में रह रही थी. वहीं, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने इस मामले पर बताया कि गुजरात एटीएस ने पहले 4 AQIS (भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा) आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. बेंगलुरु से एक महिला को गिरफ्तार किया गया. वह अत्यधिक कट्टरपंथी है और एक ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल चलाती थी. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से महत्वपूर्ण पाकिस्तानी संपर्क बरामद हुए हैं. कुल मिलाकर, गुजरात एटीएस ने ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल चलाने वाले 5 AQIS आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img