03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक कांवड़ यात्री की मृत्यु, दूसरा जख्मी

Spread the love

एफएनएन, हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मुरसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक कांवड़ यात्री की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी साझा की।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार देर रात नगला गोपी और रायक गांव के बीच हुआ। सादाबाद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक ने बताया कि बरेली-मथुरा-जयपुर मार्ग पर दो कांवड़ यात्रियों की मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान गुड्डू (30 वर्ष) और घायल की पहचान कुलदीप (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के चक सहना गांव से कुछ युवक कासगंज जिले के सोरों से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। रास्ते में नगला गोपी और रायक गांव के बीच उनकी मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में गुड्डू और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत उन्हें मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img