Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबी. एड. चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत, सिमरन गिल ने किया महाविद्यालय...

बी. एड. चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत, सिमरन गिल ने किया महाविद्यालय टॉप

एफएनएन, नानकमत्ता : शहर में स्थित श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा विगत दिवस में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का घोषित परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

जिसमें महाविद्यालय की छात्रा सिमरन गिल ने 83.9 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान के साथ महाविद्यालय टॉप किया, साथ ही छात्रा मनीषा अटवाल ने 82.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा छात्रा गरिमा उप्रेती ने 82.3 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु बाला ने जानकारी दी कि बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर में सभी छात्र-छात्राएँ प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक बाबा सुरेंदर सिंह जी, प्रबंधक स. चरनजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु बाला तथा समस्त शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments