03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने खाया जहर, सिपाही ने मारा थप्पड़

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : कोटाबाग में भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के एक सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

सयात गांव के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन नगरकोटी मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य भी रहे हैं। बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र कमल (31) बाइक से जा रहा था। तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की, यह बात कमल को चुभ गई। उसने कोटाबाग के बाजार में जहर खा लिया। पता चलने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल गए, वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

बताया कि जहर खाने से पहले कमल ने अपनी मां को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। विशन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी जाएगी। कमल पिता के साथ ही ठेकेदारी का काम करता था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बड़ा भाई आर्मी में है। मामले में कालाढूंगी के थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि युवक के जहर खाने की जानकारी मिली है। उसके नशेड़ी होने का पता चला है। पुलिस कांस्टेबल की ओर से मारपीट जैसी कोई बात नहीं है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img