03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश में कोरोना वायरस के 4 नए मामले, 2 मरीज देहरादून जबकि, 2 मरीज उत्तरकाशी

Spread the love

एफएनएन,  देहरादून : प्रदेश में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें से दो मरीज देहरादून के रहने वाले हैं। जबकि, दो मरीज उत्तरकाशी से सामने आए हैं। अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के छह मरीज एक्टिव हैं। इनमें से चार मरीजों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। जबकि, दो मरीज कैलाश अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। अब तक सामने आ चुके 74 मरीजों में छह मरीज ही एक्टिव रह गए हैं। अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले

जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या बढ़कर 141 पहुंच गई है। उधर, 74 घरों में डेंगू वायरस का लार्वा भी मिला, जिसे नष्ट कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू के नियंत्रण के लिए जिले की सभी चिकित्सा इकाइयां जुटी हुई हैं। सभी इलाकों में लार्वा साइडर के छिड़काव और फाॅगिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img