Saturday, June 21, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया गया

एफएनएन, नानकमत्ता : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रेम सिंह राणा ने कहा है कि साल 2015 में पहली बार वैश्विक स्तर पर यह दिन मनाया गया और योग के फायदों से सभी को परिचित कराया गया योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार है जो व्यक्ति के आंतरिक और बाहरी शरीर को स्वस्थ रखता है।

साथ ही मानसिक समस्याओं से भी दूर रखता है।योग के महत्व से सभी को जागरूक करने और योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस की शुरुआत योगाभ्यास करके करें। योगा से व्यक्ति में एक नई शाक्ति का संचार होता है।

इस मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू, मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा, जगजीत सिंह, दीपचंद राणा, सुमित जोशी, उमेश अग्रवाल, अरविंद कनौजिया, आदि लोग उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments