03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मानसून की दस्तक के बीच कल लौटेंगी सभी हेली कंपनियां

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : हेलिकॉप्टर हादसे के छठवें दिन भी केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से छह कंपनियों के हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भरी। इस कारण यहां केदारघाटी और केदारनाथ हेलिपैड पर सन्नाटा पसरा रहा। छह दिनों में 5400 से अधिक यात्रियों के टिकट रद्द किए जा चुके हैं। यहां बार-बार मौसम बदल रहा है। अब मानसून की दस्तक के साथ ही कल 22 जून रविवार को सभी हेली कंपनियां लौट जाएंगी।

इस वर्ष 2 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में यूकाडा और डीजीसीए ने थंबी एविएशन, हिमालयन हेली एविएशन, ग्लोबल वेक्ट्रा, एरौ, क्रिस्टल, आर्यन हेलीएविएशन, ट्रांस भारत और पवन हंस हेली एविएशन को हेलिकॉप्टर उड़ान की अनुमति दी गई थी। 2 मई से 14 जून तक हेलिकॉप्टर से 56044 यात्री केदारनाथ पहुंचे और 54209 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर लौटे। मगर 15 जून को आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट सहित सात लोगों की मौत के बाद डीजीसीए ने तत्काल प्रभाव से दो दिन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी थी तब से यहां किसी हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी है।

इन छह दिनों में 5400 से अधिक यात्रियों के टिकट रद्द किए जा चुके हैं। नोडल अधिकारी हेलिकॉप्टर सेवा केदारनाथ यात्रा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे का कहना है कि हेलिकॉप्टर का संचालन न होने के कारण प्रतिदिन 850 से 900 के बीच टिकट रद्द हुए हैं। अब मानसून की दस्तक के बीच रविवार 22 जून को सभी हेली कंपनियां लौट जाएंगी। बरसात का मौसम खत्म होने पर 15 सितंबर के बाद हेली कंपनियों का दूसरा चरण शुरू होगा।

Hot this week

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img