
एफएनएन, नानकमत्ता: नानकमत्ता विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के चचेरे भाई का सड़क हादसे में निधन हो गया। मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।जिनका बरेली अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा भी घटना स्थल पर रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के चचेरे भाई जशोद सिंह राणा अपनी पत्नी रजनी देवी के साथ लखीमपुर में डियूटी में जा रहे थे बरेली मार्ग पर 5,30 बजे थाना विथरी में केंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। यशोद राणा की मौके पर मौत हो गई। पत्नी रजनी देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई।
जिससे आनन फानन में उपचार के लिए बरेली अस्पताल ले जाया गया। डॉ प्रेम सिंह राणा ने बताया है कि यशोद राणा लखीमपुर में कानूनगो पद पर कार्यरत थे और सुबह डियूटी जा रहे थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अपने पीछे अपने परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक की दो पुत्री योगिता राणा भूमी राणा, एक पुत्र अरूष राणा जिनका रो रो कर बुरा हाल है। इधर बिधायक के आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा