03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला 3 साल का मासूम

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में देर रात बड़ा हादसा हो गया। गौरीशंकर पार्किंग में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे एक तीन साल के मासूम की जिंदा जलने से मौत हो गई। बच्चे का भाई गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत 30 फीसदी तक झुलसने के कारण चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब दस बजे की है। झोपड़ी में रहने वाले विमल साहू (34)निवासी पाडलीगंज, थाना दुल्हन बाजार, पटना, बिहार अपनी पत्नी सुनीता (30 वर्ष) और बेटियों नंदिनी (9 वर्ष) व मुस्कान (6 वर्ष) के साथ झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। उनके दोनों बेटे कृष्णा और मुन्ना झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। इस दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान कृष्णा (3) की जलने से मौत हो गई। वहीं, मुन्ना(4) बुरी तरह से झुलस गया।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण झोपड़ी के भीतर जलाई गई मोमबत्ती बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। फोरेंसिक टीम आग लगने के सही कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img