03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संतोष सुचारी का हुआ प्रमोशन, बने आईजी होमगार्ड

एफएनएन, कानपुर: होमगार्ड के डीआईजी संतोष सुचारी का प्रमोशन हुआ है। उन्हें आईजी होमगार्ड बनाया गया है। लखनऊ स्थित होमगार्ड मुख्यालय में डीजी होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने सुचारी को रैंक बैच लगाया है। प्रमोशन के बाद संतोष सुचारी ने सोमवार को लखनऊ मुख्यालय में पदभार भी ग्रहण कर लिया है। वह कानपुर स्थित दामोदर नगर क्षेत्र के निवासी है। उनके प्रमोशन की जानकारी सामने आने के बाद से उनके परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

दरअसल, संतोष सुचारी जनपद फतेहपुर की बिंदकी तहसील के ग्राम कंसपुर गुगौली के मूल निवासी हैं। साल 1995 में उन्होंने कानपुर में जिला होमगार्ड कमांडेंट के रूप में ज्वाइन किया था। साल 2003 में उन्हें डिविजनल कमांडेंट और 2019 में डीआईजी बनाया गया था। बता दें कि संतोष सुचारी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 2 बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने जनपद कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, आगरा, प्रयागराज आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img