03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में डबल मर्डर का वांछित अभियुक्त सागर हुड़िया गिरफ्तार

– घटना के दिन से चल रहा था लगातार फरार, एसएसपी के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई रंग लाई
– कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने किच्छा रोड पर होटल उदय के पास से किया गिरफ्तार
– घटना को अंजाम देने वाले 07 आरोपियों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर: बीते दिनों गल्ला मंडी में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल सागर हुड़िया को पुलिस ने किच्छा रोड पर उदय होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले पांच सगे भाइयों एवं दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। सागर हुड़िया घटना के दिन से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। फरार अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी न्यायालय से जारी हो चुका था।

सागर हुड़िया को मुखबिर की सटीक सूचना पर शुक्रवार सायं 7.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सागर हुड़िया इससे पूर्व कोतवाली रुद्रपुर से बलात्कार के आरोप में भी जेल जा चुका है। सागर हुड़िया पुत्र अरुण कुमार हुड़िया सिंह वार्ड नंबर 12, आर्य समाज गली निकट भगतसिंह चौक कोतवाली रुद्रपुर का रहने वाला है। उस पर धारा 363/366/376/506 IPC के तहत रुद्रपुर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img