03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

12वीं में उत्तराखंड की कृतिका ने हासिल की ऑल इंडिया में तीसरी रैंक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, उत्तराखंड: CBSC बोर्ड की 12वी की परीक्षा में रुद्रपुर की बेटी कृतिका ने उत्तराखंड टॉप किया है. कृतिका ने ऑल इंडिया रैंक में तीसरा स्थान पाया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कृतिका को पर शुभकामनाएं दी हैं. कृतिका ने 99.4 प्रतिशत अंक (497/500) हासिल किये हैं. वहीं, रुद्रप्रयाग केवि अगस्त्यमुनि के विनम्र भट्ट ने इंटर की परीक्षा में 95 फीसदी अंक हासिल किये हैं. सेंटर स्कूल अगस्त्यमुनि में सभी छात्र-छात्राएं अच्छे नंबरों से उर्त्तीण हुये हैं.

कृतिका ने आल इंडिया में हासिस की तीसरी रैंक: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में रुद्रपुर की कृतिका मदान ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया गया है. कृतिका ने जहां सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में उत्तराखंड टॉप किया है वहीं उन्होंने ऑल इंडिया रैंक में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया है. दरअसल CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए हैं. जिसमें रुद्रपुर के सिविल लाइन की रहने वाली कृतिका मदन ने 12वीं में 497 (99.4%) अंक हासिल कर उत्तराखंड में टॉप किया है.. आल इंडिया रैंक में उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कृतिका को फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. कृतिका ने बताया यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने प्रतिदिन 3 घंटे पढ़ाई की. उन्होंने बताया इस उपलब्धि के पीछे उनके गुरुजन, माता पिता का हाथ रहा है. उन्होंने युवाओं को मेसेज देते हुए कहा कि किसी से भी कंपटीशन न करें बल्कि खुद से कंपटीशन करे उपलब्धि आपको मिल जाएगी.

रुद्रप्रयाग जिले के स्कूलों की रिजल्ट शत प्रतिशत: शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि दर्ज करते हुए केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है. जिले का न केवल परिणाम उत्कृष्ट रहा, बल्कि कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग में भी सम्मानजनक स्थान दिलाया.
केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की प्राचार्या अदिति नेगी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि यह सफलता अनुशासन, निरंतर परिश्रम और शिक्षक-अभिभावक के सहयोग की मिसाल है. केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में इण्टरमीडिएट परीक्षा में विनम्र भट्ट ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतिक्षा गुसाईं ने 93 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान प्राप्त किया. अनिरुद्ध 92.4 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान पाया. विद्यालय की प्राचार्य डॉ अदिति नेगी ने बताया कि 35 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है. हाईस्कूल परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर अभिनव नेगी प्रथम, पल्लवी त्रिपाठी 93.4 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय और अनुराग ममगांई 92.8 प्रतिशत व उदिती बिष्ट ने 91.6 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

गुरुरामराय पब्लिक स्कूल के संचिता ने पाए 90 फीसदी अंक: श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल तिलणी रुद्रप्रयाग का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चौहान ने बताया 12वीं में संचिता रावत ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया. आयुष पंवार ने 86 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान पाया. 10वीं में आर्यन बिष्ट ने 99 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया. आयुष राणा ने 96 फीसदी अंक के साथ दूसरा, 91 फीसदी अंक के साथ अंशु राणा ने तीसरा स्थान पाया. उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है.

अनूप नेगी के छात्र उमेश रावत ने किया टॉप: मुख्यालय स्थित अनूप नेगी मैमोरियल पब्लिक स्कूल गुलाबराय का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में उमेश रावत ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, कृष पंवार ने 94.6 फीसदी अंक प्राप्त द्वितीत एवं अदिती कोठारी ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय प्राप्त किया. कक्षा 10 में कुल 56 छात्र-छाक्षाओं ने परीक्षा दी. जिनमें 5 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए. जबकि 9 छात्रों ने 85 फीसदी से अधिक एवं 12 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक प्राप्त किए. 12वीं की बोर्ड परीक्षा में आकाश नेगी व सान्वी भट्ट ने 91.4 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रगति डंगवाल ने 88.4 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं आदित्य कोठारी ने 87.6 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. 12वीं में कुल 30 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. जिनमें 2 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 9 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक प्राप्त किए.

जैक्सवीन का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत: डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर अभिभावकों एवं क्षेत्र की जनता ने खुशी जताई है. स्कूल की दसवीं के छात्र प्रिंस उनियाल ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि हिमांशु नेगी ने 88 प्रतिशत, वैभव नौटियाल 86 प्रतिशत, श्रेष्ठवर्द्धन सिंह राणा 84 प्रतिशत अंक हासिल किया.

रुद्रप्रयाग में हाईस्कूल का 65.65 एवं इंटर में 85.12 प्रतिशत रहा रिजल्ट: मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया जनपद के रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि, बुढ़ना, तैला, गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ का वर्ष 2024-25 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अटल उत्कृष्ट विद्यालय बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के फलस्वरुप हाईस्कूल 65.65 एवं इंटरमीडिएट 85.12 प्रतिशत रिजल्ट रहा है. उन्होंने बताया कि जनपद के हाई स्कूल में कुल 241 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जिनमें से 158 उत्तीर्ण एवं एक परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण एवं 83 बच्चों की कंपार्टमेंट जिनका कुल प्रतिशत 65.65 रहा. अटल उत्कृष्ट विद्यालय इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 363 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जिनमें से 309 उत्तीर्ण एवं 20 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण एवं 41 बच्चों की कंपार्टमेंट रहा. कुल इंटरमीडएड प्रतिशत 85.12 प्रतिशत रहा.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica

Super Clone Watches

Best Omega Replica Watches Super Clone Watches Classic Replica Watches uk

Topics

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica

Super Clone Watches

Best Omega Replica Watches Super Clone Watches Classic Replica Watches uk

Fake Breitling Watches

top replica Breitling Watches Breitling Replica Watches Store Fake Breitling Watches

Swiss Made Replica Watches

Swiss Made Replica Watches Breitling Replica Watches UK Love Breitling Replica...

Replica Breitling Watches Shop

Best Rolex Replica Watches Replica Breitling Watches Shop Replica Watches Online
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img