03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सितारगंज में छुपकर रह रहे थे हरियाणा-राजस्थान के नौ लोगों के कातिल

Spread the love
  • हरियाणा, राजस्थान में नौ हत्याओं के मामले में थे नामजद, पीछे पड़ी थी दोनों राज्यों की एसटीएफ 

एफएनएन, रुद्रपुर/सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। सितारगंज में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को पकड़कर थाने ले जाते वक्त सिपाही पर कातिलाना हमला कर उसे  चलती कार से फेंकने की कोशिश करने वाले हरियाणा, राजस्थान में अलग-अलग नौ हत्याओं को अंजाम देने वाले खूंखार कातिल निकले। दिलेर सिपाही ने बदमाशों से मुचैटा लेते हुए एक को कार समेत थाने में पहुंचाया। पकड़े गये बदमाश से कड़ी पूछताछ के बाद ताबड़तोड़ दबिशें देकर पुलिस बाकी दोनों बदमाशों तक पहुंची और पूछताछ में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। दोनों राज्यों की एसटीएफ को इन खूंखार हत्यारोपियों की तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए तीनों बदमाश उत्तराखंड में शरण लेने पहुंचे थे।

मंगलवार को सितारगंज कोतवाल सलाउद्दीन खान के निर्देश पर एसएसआई सुधाकर जोशी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहे के नजदीक संदिग्ध कार यूपी 25 एए 0552 को रोक लिया। वाहन में दो लोग सवार थे। पुलिस के रोकने पर दोनों कार सवार पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे।  वाहन सवार एक आरोपी ने तमंचा तान दिया। पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था के दौरान बदमाशों ने  एक सिपाही पर जानलेवा हमला करते हुए उसे चलती कार से बाहर फेंकने की कोशिश भी की। हालांकि दिलेर सिपाही  ड्राइवर मोनू उर्फ सुक्का पुत्र लख्मी निवासी ग्राम निदाना थाना मोहन जिला रोहतक को कार समेत पकड़कर थाने ले आया। दूसरा बदमाश कार से निकलकर भाग गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुए। मोनू ने बताया कि फरार आरोपी यशपाल निवासी मऊ लोखरी जिला गुड़गांव है। उनके दो अन्य साथी भी हैं, जो नगर की बाइपास कॉलोनी में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो अन्य आरोपियों को कमरे से पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों पवन नेहरा पुत्र दयाराम निवासी ग्राम बुडका, थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम और आशीष पुत्र जयदीप निवासी खुन्गई थाना झज्जर हरियाणा को पुलिस टीम कोतवाली ले आई। आरोपियों ने  सख्ती से पूछताछ में कबूला कि उन्होंने ही हरियाणा, राजस्थान में  9 लोगों की हत्याएं की हैं।

हरियाणा के टाप टेन बदमाश हैं तीनों

पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा पुलिस से संपर्क साधकर इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला। तीनों बदमाश हरियाणा के टॉप टेन की सूची में हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, जानलेवा हमले के मुकदमे भी दर्ज हैं। साथ ही एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये के इनाम भी हैं। हरियाणा पुलिस ने भी सितारगंज पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ की है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने विभिन्न थानों की पुलिस, पीएसी के सुरक्षा घेरे में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करवाया।

बदमाशों को कार और मकान देने वालों पर भी एक्शन

सितारगंज। गिरफ्तार तीनों बदमाशों को रुद्रपुर निवासी मनप्रीत सिंह ने कार उपलब्ध कराई थी। मनप्रीत बदमाशों को शहर निवासी जसकरण पुत्र सुखविंदर सिंह के मकान में लेकर गया था। मनप्रीत ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास छुपाकर उन्हें शरण दी। पुलिस ने मनप्रीत के खिलाफ धारा 212 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मकान मालिक जसकरण के खिलाफ सत्यापन नहीं कराने के मामले में 10 हजार का चालान काटा है।

पुलिस से हाथापाई का मुकदमा दर्ज
सितारगंज। गिरफ्तार बदमाशों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों से हाथापाई की थी। पुलिस ने आरोपी पवन, आशीष, मोनू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और तमंचा, कारतूस रखने का मुकदमा दर्ज किया है।

 

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img