03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

9वीं की छात्रा ने गेहूं के ड्रम से निगला जहरीला पदार्थ, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Spread the love

एफएनएन, रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 9वीं की छात्रा ने गेहूं के ड्रम से (जहरीला पदार्थ) कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसमें परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कवाया। जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया है। बताया गया कि नाबालिग ने मानसिक तनाव के चलते यह खौफनाक कदम उठाया है।

दरअसल, यह पूरा मामला रुड़की कोतवाली के एक गांव में से सामने आया है। यहां 9वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसमें नाबालिग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कवाया। छात्रा के द्वारा अधिक मात्रा में जहरीला पदार्थ का सेवन करने के कारण हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। वहीं, उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को कोई युवक फोन पर लंबे समय से ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। ऐसे में उनकी बेटी मानसिक तनाव से गुजर रही थी। यही कारण है कि उनकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

परिजनों के मुताबिक उनके पास लड़के के फोन नंबर के अलावा और कोई जानकारी नहीं है। वहीं, घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, रविवार को परिजनों ने नम आंखों से अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया है। परिजनों ने संबंधित मामले की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img