03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक देश, एक चुनाव: 20 को उत्तराखंड आएगी संयुक्त संसदीय समिति

एफएनएन, देहरादून: एक देश, एक चुनाव को लेकर चल रही बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) 20 मई को उत्तराखंड पहुंचेगी। इस समिति में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी समेत 40 सांसद शामिल हैं। जेपीसी अपने दौरे की शुरुआत महाराष्ट्र और उत्तराखंड से करने जा रही है।

संसदीय समिति 20 से 22 मई तक उत्तराखंड में रहेगी। यहां विभिन्न राजनैतिक दलों और हितधारकों से बातचीत करेगी। जेपीसी में अध्यक्ष के तौर पर पीपी चौधरी मौजूद रहेंगे। भारत सरकार के स्तर पर संयुक्त संसदीय समिति में 40 सांसद इसके सदस्य हैं। समिति 20 मई की शाम देहरादून पहुंचेगी।

प्रतिनिधियों से भी मिलकर राय लेगी
इसके बाद 21 मई को संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य सुबह मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक से मिलकर एक देश, एक चुनाव को लेकर बात करेंगे। साथ ही गृह विभाग, वित्त, कानून, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्षों से भी सुझाव लेगी। समिति यहां एनटीपीसी, टीएचडीसी के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी।

संयुक्त संसदीय समिति विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मिलकर एक देश, एक चुनाव पर उनकी राय लेगी। अपने दौरे के आखिरी दिन 22 मई को समिति राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर उनकी राय जानेगी।

इस दौरान राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता, बार काउंसिल के सदस्य, आईआईटी रुड़की के अधिकारी व लोक कलाकारों से भी समिति सदस्य मिलेंगे। संयुक्त संसदीय समिति उत्तराखंड के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर एक देश, एक चुनाव पर रायशुमारी करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद में देगी।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img