Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयऋतुराज होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन...

ऋतुराज होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एफएनएन, कोलकाताः मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार में फलपट्टी मछुआ के पास ऋतुराज होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मंगलवार रात ऋतुराज होटल में आग लग गई। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं कई लोगों को आपातकालीन टीमों ने बचा लिया है।” मौके पर पहुंचे कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने कहा, “परिसर में घना धुआं भर गया और अधिकांश पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई।

छत से कूदकर भागने की कोशिश करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई।” उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

मनोज कुमार वर्मा ने कहा, “अगर कोई लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर दस दमकल गाड़ियां भेजी गईं। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद भी दमकल ने आग पर काबू पा लिया।

बचाव कार्य अभी भी जारी है। गौरतलब है कि यह होटल सेंट्रल एवेन्यू और बिधान सरानी को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित है और यह काफी भीड़भाड़ वाला मार्ग है। महापौर फिरहाद हकीम ने मंगलवार रात को ही घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, “आग दूसरी मंजिल पर लगी और तेज़ी से इमारत की दूसरी मंजिलों तक फैल गई।

दमकलकर्मी फिलहाल प्रभावित इलाकों को ठंडा करने में लगे हैं, ताकि बचाव अभियान सुरक्षित तरीके से जारी रखा जा सके। एक फॉरेंसिक टीम के घटनास्थल पर आने की उम्मीद है, और उनकी जांच के बाद ही आग का सही कारण पता चल पाएगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments