03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भागीरथी नदी में बह गई महिला, रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसा

एफएनएन, उत्तरकाशी: आज कल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जा रहे है। यहां तक कि अपनी जान को दांव पर लगाने से भी पीछे नहीं हटते। जो कि बेहद चिंताजनक है। ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी से प्रकाश में आया है। जहां एक महिला रील बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी में डूब गई है। इस घटना के दौरान उसकी मासूम बच्ची चीखती रही। लेकिन देखते ही देखते उसकी मां नदी के तेज बहाव में बह गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर हुई है। यहां बीती 14 अप्रैल को रील बनाने के चक्कर में महिला का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आने में डूब गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। घटनास्थल के पास महिला की बच्ची के पास एक मोबाइल फोन मिला। जिसे महिला ने रील बनाने के लिए बच्ची को दिया था। इस घटना का विडियो भी सामने आया है।

हादसे में नदी में बह गई महिला की पहचान नेपाली मूल की विशेषता (35) के रूप में हुई है। दो दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, इस घटना के बाद बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है।

Hot this week

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Topics

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img